- Hindi News
- दो दिवसीय नवनिधि उद्योग मेला 5 अक्टूबर से
दो दिवसीय नवनिधि उद्योग मेला 5 अक्टूबर से
कोटा| जिलामाहेश्वरी महिला संगठन की ओर से माहेश्वरी भवन वसंत विहार में 5 अक्टूबर से दो दिवसीय नवनिधि उद्योग मेला लगाया जाएगा। मंत्री रमा सोनी ने बताया कि मेले में जिले भर की महिलाएं अपने हाथों से बने उत्पाद लेकर पहुंचेंगी। अध्यक्ष उर्मिला फलोड़ ने बताया कि मेले का मकसद महिलाओं में जागृति के साथ आत्म निर्भरता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि मेले से प्राप्त राशि का सामाजिक कार्य में उपयोग किया जाएगा।