पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अतिक्रमण रोकने को निगम 5 बाजारों में खींचेगा सफेद लाइन

अतिक्रमण रोकने को निगम 5 बाजारों में खींचेगा सफेद लाइन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। नगर निगम शहर में अतिक्रमण रोकने के लिए 5 बाजारों में दुकानों के बाहर सफेद लाइन खींचेगा। इसके बाद अन्य बाजारों में भी इस योजना के तहत लाइन खींची जाएगी। इसके लिए शनिवार को बाजारों का सर्वे करके वहां मुनादी करवा दी गई है। इसके बाद भी इस लाइन से आगे अतिक्रमण हुए या सामान रखे मिले तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही निगम की टीम ने गुमानपुरा व शॉपिंग सेंटर से अतिक्रमण भी हटाए। उपायुक्त राजेश डागा के अनुसार शहर में अतिक्रमणों को लेकर काफी शिकायतें मिल रही हैं। रविवार से बाजारों में सफेद लाइन खींचने का काम शुरू हो जाएगा। इसमें मल्टीपरपज स्कूल के सोमन, चौपाटी बाजार, दादाबाड़ी बड़ा चौराहा, पुरानी सब्जीमंडी सुंदर धर्मशाला रोड, स्टेशन पर फ्रूट मार्केट रोड शामिल हैं।
वहीं, शनिवार को अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने चौपाटी बाजार में फुटपाथ पर लगे ठेले व फूल वालों की दुकानों को तोड़ दिया। इसी क्षेत्र में खंडेलवाल आयरन के सड़क पर पड़े सामानों के लिए डेढ़ हजार का जुर्माना किया गया। फर्नीचर मार्केट में सड़क पर रखे दीवान व सोफे को जब्त कर लिया, बाद में व्यापारियों द्वारा दुबारा गलती नहीं करने के भरोसे पर उसे वापस दे दिया गया। सती चबूतरा पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। यहां मंदिर के दरवाजे पर पड़े पत्थर भी जब्त किए गए। घोड़े वाला बाबा चौराहे व गुमानपुरा नहर के पास मीट मार्केट वालों को अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए पाबंद किया गया। इसके बाद निगम की टीम ने संतोषी नगर, सब्जीमंडी व उसके आसपास के दुकानों की जांच करके वहां से 78 किलो पॉलीथिन की थैलियां जब्त कीं।
खबरें और भी हैं...