पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरियाणा : आरक्षण आंदोलन खत्म

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणामें जाटों को आरक्षण देने की मांग पर तीन दौर की बातचीत के बाद शनिवार को आंदोलनकारी धरना खत्म करने पर सहमत हो गए।





















राज्य के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने आश्वासन दिया कि अन्य राज्यों में आरक्षण मिला तो हरियाणा के जाटाें को भी केंद्र में कोटा मिलेगा। सरकार के इस आश्वासन पर रात 11 बजे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवासिंह सांगवान मान गए।

आंदोलनकारियों से बातचीत के बाद धनखड़ ने कहा कि सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो आरक्षण के मुद्दे पर अध्ययन कर 31 मार्च तक रिपोर्ट देगी। मैं इनकी बातें सुनने आया था। इधर, मय्यड़ में रेलवे ट्रैक शनिवार को दूसरे दिन भी जाम रहा। इस ट्रैक से हिसार की तरफ आने-जाने वाली 12 पैसेंजर तीन एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है। इससे रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बातचीत की सफलता के बाद सरकार के आश्वासन पर माने जाट कभी भी रेलवे ट्रैक खाली कर सकते हैं। तकरीबन 300 से ज्यादा लोग मय्यड़ के पास रेल पटरी पर दाे दिन से बैठे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...