बिस्तर में आग लगी, वृद्ध की मौत
समरानियांकस्बे में शुक्रवार शाम को चार बजे करीब मकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे एक 82 वर्षीय वृद्ध की मौत बिस्तरों में लगी आग के कारण अधिक झुलस जाने से हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार समरानियां निवासी 82वर्षीय बद्रीलाल राठोर शनिवार शाम को चार बजे करीब मकान की दूसरी मंजिल पर अपने बिस्तरों में सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक पलंग बिस्तरों में आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि बद्रीलाल को बीड़ी पीने का शौक था।
हो सकता है इसी कारण से बिस्तर आग में जलते रहे और उन्हें पता नहीं चला और खुद भी आग की चपेट में आकर 80 फीसदी से अधिक जल गया। गंभीर अवस्था में लोग इन्हें केलवाडा चिकित्सालय ले कर आए, जहां से उसे बारां रैफर कर दिया गया, लेकिन बारां में भी स्थिति खराब होने के कारण इसे कोटा रैफर करना पड़ा। वृद्ध बद्रीलाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
स्मैकपीते एक गिरफ्तार: छबड़ा. कस्बेके शंकर झीरी के पीछे दीवार के सहारे एक जने को स्मैक पीते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मौखाबारी निवासी पंकज मीणा बार-बार माचिस की तिल्ल्यिां जलाता हुया बैठा नजर आया। पुलिस ने इसे चैक किया तो उसके पास एक स्मैक पीने की पन्नी कागज का पाइप, एक माचिस कागज में कुछ स्मैक लगी हुई मिली। पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया।