पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | किशोरसागरतालाब की पाल पर रविवार शाम स्पार्क इंडिया फाउंडेशन और लायंस क्लब नॉर्थ की ओर से एक शाम शहीदों के नाम संगीत संध्या हुई।

कलाकारों ने यहां देशभक्ति गीतों के माध्यम से सियाचिन के शहीद हनुमनथप्पा सहित अन्य शहीदों को शृद्धा सुमन अर्पित किए। यहां ... ये देश है वीर जवानों का..., जय हो, जय हो... सहित देश भक्ति के तरानों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में डूब गया। मुख्य अतिथि महापौर महेश विजय ने कहा कि हमारे देश के जांबाज सभी तरह के मौसम में हमारी सरहदों की चौकसी करते हैं। हमें ऐसे शहीदों की शहादत पर फक्र है।

वरिष्ठ पार्षद बृजेश शर्मा नीटू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। फाउंडेशन अध्यक्ष नितिन भंडारी ने बताया कि आर्मी एरिया के मेजर जनरल अजय चौधरी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

रविवार को आयोजित संगीत संध्या से पूर्व शहीदों को श्रद्धाजंलि देते अतिथि।

खबरें और भी हैं...