मौका- आज लांच होगी पन्नाधाय फार्म हाउस कोटा डोरिया साड़ी बाजार योजना
कोटा| यूआईटीसोमवार को बालिता में पन्नाधाय फार्म हाउस योजना तथा गांधी चौक में कोटा साड़ी बाजार की योजना लांच करेगी। कलेक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर दोपहर 3 बजे यूआईटी परिसर में इनकी लांचिंग करेंगे। फॉर्म 14 मार्च तक जमा होंगे। फार्म हाउस के लिए पंजाब नेशनल बैंक को अधिकृत किया गया है। वहीं, कोटा डोरिया के लिए ओबीसी बैंक से आवेदन मिलेंगे। सचिव डाॅ. मोहनलाल यादव ने बताया कि फार्म हाउस योजना की दर 41 सौ वर्गमीटर और साड़ी बाजार के लिए 12 हजार रुपए वर्गफीट की रेट रखी गई है।