पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रात में गिरा पारा शहर में बढ़ी ठंडक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातके समय पारा गिरने से वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। रविवार को दिन में भी पारे में गिरावट आई, लेकिन तापमान 25 डिग्री से ऊपर बने रहने के कारण सर्दी का असर कमजोर रहा। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हुआ।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री नीचे गिरा और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री लुढ़क गया। वातावरण में इस दिन आर्द्रता सुबह के समय 64 और शाम के समय 31 फीसदी रही।

खबरें और भी हैं...