पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2 दिन पहले हादसे में घायल युवक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| दोदिन पहले अनंतपुरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक दो दिनों ने अस्पताल में भर्ती था और डॉक्टरों ने उसका सही इलाज नहीं किया। अर्जेंट एमआरआई करने से रेडियोलोजी डिपार्टमेंट ने गुरुवार को मना कर दिया था। शुक्रवार सुबह युवक जब एमआरआई करवाने जाने लगा तो उसकी मौत हो गई। जगपुरा निवासी गंगाराम (34) पुत्र आशाराम अपने रिश्तेदार के साथ बुधवार को कोटा से जगपुरा जा रहा था। अनंतपुरा पुलिस थाने के पास उनकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। परिजनों ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने गुरुवार को अर्जेंट एमआरआई करवाने के लिए कहा और लिखकर भी दिया। परिजनों ने तुरंत एमआरआई की करीब 2700 रुपयों की रसीद कटवा ली। रेडियोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट ने एमआरआई करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादा जल्दी हो तो प्राइवेट में जाकर जांच करवा लो।

^मैंतो खुद उसके परिजनों से मिलकर आया था। गंगाराम के सिर पर गंभीर चोट थीं, डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया। एमआरआई नहीं होने से मौत हो गई, यह आरोप गलत है। सीटी स्कैन पहले ही करवा ली थी इसलिए एमआरआई नहीं होने से मौत हो जाए ऐसा भी गलत है।

-चंद्रशेखर सुशील, नयाअस्पताल अधीक्षक

मृतक गंगाराम

खबरें और भी हैं...