कलेक्ट्रेट में लगेगी लिफ्ट कलेक्टर ने भेजा प्रस्ताव
कोटा| कलेक्ट्रेटमें विकलांगों को सीढ़ियां चढ़कर आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए यहां पर लिफ्ट लगाने की योजना बनाई गई है। कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने इसका प्रस्ताव बनाकर केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्रालय को भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलते ही यहां पर लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट में काफी सीढ़ियां हैं, इसलिए लिफ्ट की आवश्यकता है।