पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 15 को लांच होगी पन्नाधाय फाॅर्म हाउस कोटा डोरिया साड़ी बाजार योजना

15 को लांच होगी पन्नाधाय फाॅर्म हाउस कोटा डोरिया साड़ी बाजार योजना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| यूआईटीसोमवार 15 फरवरी से पन्नाधाय फाॅर्म हाउस तथा कोटा साड़ी योजना लांच करेगी। 11 फाॅर्म हाउस के लिए 14 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक को अधिकृत किया गया है। वहीं, कोटा डोरिया के लिए ओबीसी बैंक से आवेदन मिलेंगे। सचिव डाॅ. मोहनलाल यादव ने बताया कि फाॅर्म हाउस योजना बालिता में है, जो कुन्हाड़ी से तीन किलोमीटर लैण्डमार्क से 4 किलोमीटर की दूरी पर है। इसकी दर 41 सौ रुपए वर्गमीटर रखी गई है। इसी प्रकार कोटा डोरिया साड़ी बाजार में 66 दुकानों के लिए सोमवार से ही आवेदन लिए जाएंगे। इसमें कोटा डोरिया का व्यवसाय करने टैक्स के लिए रजिस्टर होने वाला व्यापारी ही आवेदन कर सकेगा। इन सभी का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 12 हजार रुपए वर्गफीट की रेट रखी गई है।

खबरें और भी हैं...