डॉ. अतुल आज होंगे सम्मानित
कोटा. सृजनसाहित्य एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक शनिवार को समिति कार्यालय प्रगति नगर पर हुई। जिसमें सृजन साहित्य सम्मान 2016 एवं पंडित रामनारायण दाधीच स्मृति सम्मान के विषय पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने बताया कि प्रख्यात व्यंग्यकार डॉ. अतुल चतुर्वेदी को रविवार दोपहर 12 बजे केशवपुरा, एमडी मिशन कैंपस में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा होंगे। महापौर महेश विजय विशिष्ट अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता एमडी मिशन के चेयरमैन रामकुमार दाधीच करेंगे।
डॉ. अतुल