रेलवे- फरवरी के अंत तक रद्द ट्रेनों को चलाने का फैसला
कोटा. कोहरेके कारण 29 जनवरी तक रद्द की गई ट्रेनों को अब रेलवे बोर्ड ने चलाने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड ने कोहरे को देखते हुए 8 जनवरी से 29 फरवरी तक दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग की कई ट्रेनों को सप्ताह में पांच दिन किसी को तीन दिन ही चलाने का निर्णय लिया था। इनमें कोटा होकर गुजरने वाली देहरादून एक्सप्रेस, मंदसौर-मेरठ एक्सप्रेस, मुंबई-फिरोजपुर, बांद्रा-गोरखपुर, अवध एक्सप्रेस, इंदौर-जोधपुर, जोधपुर- इंदौर, अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस, कोटा-श्रीगंगानगर, निजामुद्दीन-इंदौर, उदयपुर-निजामुद्दीन मेवाड़, मुंबई-नई दिल्ली राजधानी, बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन रद्द किया था। इसमें से कोटा-श्रीगंगानगर, दयोदय सहित कई ट्रेनों को तो पहले ही चलाया जाने लगा था। लेकिन देहरादून सहित कई ट्रेन फरवरी के प्रथम सप्ताह तक सप्ताह में 5 दिन ही चल रही थी। अब 12 तारीख से रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है।