पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रंगबाड़ी क्षेत्र में दो कारों के शीशे टूटे

रंगबाड़ी क्षेत्र में दो कारों के शीशे टूटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. महावीरनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फिर सिरफिरे बदमाशों ने दो कारों के शीशे तोड़ दिए। रंगबाड़ी निवासी राजकुमार नागर ने बताया कि रात एक बजे कोई कार के पीछे का शीशा तोड़ गया। शीशे के टूटने की आवाज आई तो घटना का पता चला। तुरंत बाहर जाकर देखा भी, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। वहीं, राजकुमार के मकान के पास खड़ी दूसरी कार के भी शीशे टूटे। शनिवार सुबह सूचना पर मौके पर पुलिस भी गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

खबरें और भी हैं...