पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कायनहाउस में गायों को नहीं मिलता हरा चारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. किशोरपुराकायनहाउस में गायों को हरा चारा पशुआहार नहीं बल्कि केवल भूसा ही दिया जाता है। यह खुलासा शनिवार को आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते तथा गोशाला समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान हुआ। समिति अध्यक्ष ने भी माना कि यह काफी गंभीर स्थिति है। यहां उनकी खुराक के अनुसार चारा नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा वहां काफी खामियां पाई गई। नकाते अग्रवाल दोपहर में कायनहाउस पहुंचे। वहां कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। गायों के लिए पानी की खेळ की कमी देखी गई। इस पर मौके पर ही वहां एक ट्यूबवेल खेळ की व्यवस्था करने के आदेश दिए। वहां पड़े कबाड़े को हटाने तथा सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी कहा गया। समिति अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि इस कायनहाउस को गोशाला के रूप में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पीछे खाली पड़ी जमीन का उपयोग करके इसका विस्तार किया जाएगा, ताकि यहां पर अधिक से अधिक गायों को रखा जाए।

गाएंछुड़ाने की राशि बढ़ाने को कहा

आयुक्तनकाते ने कहा कि जिन गायों को पकड़ा जाता है, उस पर निगम का काफी खर्च होता, इसलिए उन्हें छुड़ाने की राशि बढ़ाने के लिए समिति को कह दिया गया है। इसी प्रकार से पुलिस प्रशासन से भी कहा गया है कि सड़कों पर जो भी गोपालक गायों को छोड़ता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

कायन हाउस का निरीक्षण करते निगम आयुक्त और समिति अध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...