16 को जेके पेवेलियन में आएंगे फिल्म स्टार सुनील शेट्टी और अमीषा पटेल
नयापुरामें स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जेके पेवेलियन में 16 फरवरी से होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की रजवाड़ा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में फिल्म स्टार सुनील शेट्टी अमीषा पटेल आएंगे। यह जानकारी आरसीएल चेयरमैन अमीन पठान ने दी। आरसीएल मीडिया कमेटी के प्रभारी रफीक पठान ने बताया कि तैयारियों को लेकर शनिवार को कोटा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं। साथ ही स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नयापुरा थाना प्रभारी के साथ स्टेडियम का जायजा लिया गया। साथ ही दर्शकों के बैठने के लिए अलग-अलग स्टेडियम बनाए गए हैं। वाहनों के लिए दो जगह पार्किग व्यवस्था की गई है। मीटिंग मंे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रमेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक राजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कपूर बिट्टा, उपाध्यक्ष ललित यादव आदि मौजूद थे।