पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • मंुह से जलेबी तोड़ने में बच्चों को करनी पड़ी मशक्कत, दादा ने जीत ली दौड़

मंुह से जलेबी तोड़ने में बच्चों को करनी पड़ी मशक्कत, दादा ने जीत ली दौड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडेलवालयंग अचीवर्स सोसायटी की ओर से रविवार को झालावाड़ रोड स्थित मैरिज गार्डन में बसंत महोत्सव मनाया गया। सुबह झंडारोहण और समाज के गीत के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यहां बच्चों से लेकर महिला और सीनियर सिटीजन के लिए प्रतियोगिताएं हुई। जलेबी दौड़ में बच्चे, चम्मच दौड़ में महिलाएं और नीबू दौड़ में सीनियर सिटीजन ने भाग लिया। शाम को एक से तीन साल के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। यहां लगे मेले में बच्चों के लिए खाने-पीने से लेकर गेम की स्टाल्स लगाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि खंडेलवाल पंचायत के अध्यक्ष कृष्णकुमार ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में एक जुटता का होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में महामंत्री ओमप्रकाश दुसाद, कृष्णा खंडेलवाल, सीमा खंडेलवाल सहित अन्य ने संबोधित किया।

खंडेलवाल समाज की ओर से आयोजित चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में शामिल बुजुर्ग। वहीं बच्चों ने भी जलेबी दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

खबरें और भी हैं...