पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • देवनारायण जयंती पर कल निकलेगी शोभायात्रा, 50 युवा संभालेंगे ट्रैफिक

देवनारायण जयंती पर कल निकलेगी शोभायात्रा, 50 युवा संभालेंगे ट्रैफिक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवनारायणजयंती 16 फरवरी को मनाई जाएगी। देवनारायण जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार गुर्जर ने बताया कि किशोरपुरा स्थित पद्मनाभ मंदिर से सुबह 10 बजे भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो दशहरा मैदान, महावीर नगर, रंगबाड़ी चौराहा होते हुए खड़े गणेशजी के पीछे देवनारायण मंदिर पहुंचेंगी। समिति की ओर से महाप्रसादी में पॉलीथिन और डिस्पोजल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान 50 युवा ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी संभालेंगे। गुर्जर ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान देवनारायण, साडूमाता, प्लास्टिक मुक्त शहर सहित समाज को संदेश देने वाली दर्जनभर झांकियां शामिल होंगी। इसमें हाथी, घोड़े, बग्घी और अखाड़े भी साथ चलेंगे। रास्ते में स्वागत के लिए 100 से अधिक द्वार लगेंगे। शाम को देवनारायण मंदिर में सभा होगी। मुख्य अतिथि विधायक प्रहलाद गुंजल और विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख सुरेंद्र गुर्जर होंगे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा करेंगे। यहां समाज के भामाशाह और जनप्रतिनिधियों का सम्मान होगा। यहां पूर्व सरपंच रामलाल गुंजल ने शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया।

रंगबाड़ी स्थित एक मैरिज गार्डन में देवनारायण जयंती के पोस्टर का विमोचन हुआ।

खबरें और भी हैं...