पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रावतभाटा रोड पर गैंट्री, 20 लाख के खर्च पर सवाल

रावतभाटा रोड पर गैंट्री, 20 लाख के खर्च पर सवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा रोड पर 20 लाख में बनी गैंट्री

कोटा|यूआईटीने रावतभाटा रोड पर प्रवेशद्वार बनवाया है। इसमें कोटा के पर्यटन स्थलों तक का जिक्र किया गया है। यूआईटी का दावा है कि इस पर लगभग 20 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसका विरोध भी शुरू हो चुका है। विरोध करने वालों का दावा है कि इस प्रवेशद्वार का काम बिना निविदा के करवाया गया। शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर गैपरनाथ महादेव मंदिर के पास बनाए गए इस प्रवेश द्वार की चौड़ाई 20 मीटर ऊंचाई 6 मीटर रखी गई है। इसमें दोनों ओर 60-60 फीट के फुटपाथ भी बनाए गए हैं। विरोध करने वालों का दावा है कि इस गेट पर खर्च की गई 20 लाख की राशि बहुत ज्यादा है। इतना बड़ा गेट लगभग 12 से 15 लाख में आसानी से बनाया जा सकता है।

रावतभाटा रोड पर शहर से 22 किमी दूर गैपरनाथ महादेव मंदिर के पास यूआईटी द्वारा बनाया स्वागत द्वार।

खबरें और भी हैं...