पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पटवारी भर्ती: डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र पर

पटवारी भर्ती: डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शहर के 114 परीक्षा केंद्रों पर पटवारी भर्ती परीक्षा होगी।

परीक्षार्थियों को परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा। तलाशी एवं पहचान हो जाने के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। एडीएम प्रशासन कल्पना अग्रवाल ने बताया कि किसी परीक्षार्थी के पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा में 33 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन एवं नकल रोकथाम और कार्रवाई के लिए पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। कानून व्यवस्था प्रभारी एडीएम सिटी सुनीता डागा को बनाया है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिला कलेक्टर राजेश जोशी, लाडपुरा तहसीलदार गजेंद्र सिंह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...