कुन्हाड़ी में युवक की संदिग्ध मौत
कोटा| करणीनगर में शुक्रवार शाम एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होना बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि करणी नगर निवासी धनराज मेघवाल (35) सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार शाम वह घर पर था। अचानक तबीयत उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने चेक करके उसे मृत घोषित कर दिया। उसके जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है।