संस्कृत कॉलेज- प्रैक्टिकल परीक्षा 17 से
कोटा| गवर्नमेंटसंस्कृत कॉलेज में 17 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। प्रिंसिपल प्रो. सांवरमल शर्मा ने बताया कि शास्त्री पार्ट प्रथम पर्यावरण, शास्त्री पार्ट द्वितीय कंप्यूटर की 17 और 18 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और शास्त्री प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं आचार्य पार्ट प्रथम, द्वितीय ज्योतिष गणित एवं ज्योतिष फलित के प्रैक्टिकल 24-25 फरवरी को 11 से 3 बजे तक होंगे।