पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आने वाले सालों में हार्टअटैक का माहौल काफी डरावना होगा

आने वाले सालों में हार्टअटैक का माहौल काफी डरावना होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. जिसतरह से आज हार्ट से जुड़े पेशेंट देखने में रहे हैं, उसे देखकर महसूस होता है कि आने वाले 15-20 साल में हार्टअटैक का माहौल काफी भयावह होगा। क्योंकि हार्टअटैक पहले 50-55 साल की उम्र के बाद आता था, अब 20-25 साल पहले रहा है। आज हार्ट अटैक से रोजाना 30 वर्ष से कम उम्र के 900 युवाओं की मौत हो रही है। यह बात वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साकेत गोयल ने कही। वह हार्ट वाइज ग्रुप द्वारा आयोजित जागरूकता सेमिनार में राउमप्रावि पुलिस लाइन में शिक्षकों एवं अभिभावकों संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कम उम्र में हार्टअटैक की वजह लाइफ स्टाइल में बदलाव होना है। ज्यादातर युवाओं का मनोरंजन अब खेल के मैदानों में होकर मोबाइल लैपटॉप में सिमट गया है। जिससे उनमें शारीरिक श्रम खत्म सा हो गया है। इस कारण उनमें कम उम्र में बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सब बीमारियों से हम रोजाना पैदल चलने की आदत डालने से बच सकते हैं, यदि हम 10 हजार कदम रोजाना पैदल चलते हैं तो करीब 30-40 प्रतिशत बीमारियां स्वत: कंट्रोल हो जाती हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्थानीय पार्षद नीरज कुशवाहा ने कहा कि शहर को स्वस्थ रखने के संदेश के लिए हार्ट वाइज समूह की पहल पर 21 फरवरी को वॉकाथोन दौड़ हो रही है। इसमें सभी बढ़चढ़कर हिस्सा लें।

खबरें और भी हैं...