भाजपा बूथ स्तर तक चलाएगी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान
कोटा. भाजपाकार्यालय मोहन टाकीज पर हुई बैठक में जिला महामंत्री अरविंद सिसोदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए 11 सदस्यीय जिला टीम का गठन किया है। यह टीम 15 फरवरी को जयपुर में होने वाली बैठक में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि शहर के सभी 7 मंडलों के लिए भी 11-11 सदस्यीय टीमें बना दी गईं हैं, जो कि जयपुर से मिलने वाली कार्ययोजना पर बूथ स्तर तक काम करेंगी। बैठक में अभियान संयोजक राजेन्द्र अग्रवाल, सह संयोजक अर्थपाल सिंह, सुमन मेहरा, रेखा खेलवाल, राधारानी श्रीवास्तव, सुनील पोकरा, नरेन्द्र सोलंकी, किशोर सिंह, गोपालकृष्ण सोनी ने अपने विचार व्यक्त किए।