पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सगाई में से बैग चुराने वाले का नहीं लगा सुराग

सगाई में से बैग चुराने वाले का नहीं लगा सुराग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. शादी-समारोहमें एक माह पहले हुई चोरी का पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जबकि नाबालिग चोर वीडियो रिकॉर्डिंग में भी पहचान में रहा है। पीड़ित कई बार थानों के चक्कर लगा चुका, लेकिन हर बार उसे जांच चल रही है यह कहकर पुलिस टाल देती है।

कुन्हाड़ी स्थित मित्तल पैलेस में 29 जनवरी को जवाहर नगर निवासी आशीष गौतम की सगाई का प्रोग्राम था। लड़की की मां निर्मला के पास एक बैग था, जिसमें जेवर, चूड़ियां, हार, बाजूबंद, टिकला, कान के आभूषण सहित कई सोने जेवरात रखे थे। इनका कुल वजह 130 ग्राम था। समारोह में से शाम के समय करीब 4 से 5 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने समारोह में से वो बैग चुरा लिया। समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग को देखने पर परिजनों ने एक संदिग्ध बालक का फोटो कुन्हाड़ी पुलिस को दिया, जिसका आज तक पता नहीं चल सका।

खबरें और भी हैं...