अंबेडकर पार्क में लगाए पौधे, देखभाल का लिया संकल्प
गायत्रीपरिवार युवा शाखा दिया की ओर से रविवार को दोस्तपुरा स्थित अंबेडकर पार्क में 51 पौधे लगाए। गायत्री परिवार और क्षेत्र के लोगों ने इनकी सार-संभाल का जिम्मा लिया।
गायत्री परिवार के आदित्य विजय ने बताया कि इस आयोजन में संयोजक रोहित सक्सेना, चंद्रकांत सिंह परमार,सत्यनारायणसिंह, चंचल नामा सहित अन्य मौजूद रहे। अंत में सामाजिक कार्यकर्ता पवन पारीक ने आभार जताया।
अंबेडकर पार्क में युवा शाखा के पदाधिकारी पौधे लगाते हुए।