कृष्ण-सुदामा की मित्रता का हुआ बखान
कोटा| रेतवालीस्थित चार भुजा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा की रविवार को पूर्णाहुति हुई। यहां कथा में श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का बखान किया गया। इस मौके पर पार्षद महेश गौतम लल्ली, नवनीत शर्मा, बिरजू शर्मा ने आरती उतारी। कथा संयोजक पं. अनिल औदिच्य ने बताया कि सोमवार रात 8 बजे भजन संध्या होगी।