न्यास कर्मचारी एसोसिएशन का शपथ ग्रहण आज
कोटा| न्यासकर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन राव ने बताया कि कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम 4 बजे न्यास पूल में हाेगा। इसमें मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला होंगे। अध्यक्षता विधायक भवानीसिंह राजावत करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रकांता मेघवाल, संदीप शर्मा और महापौर महेश विजय होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि कुमार सुरपुर, सचिव डॉ. मोहनलाल यादव, एएन अंसारी मुख्य अभियंता राजस्थान नगरीय विभाग होंगे।