धाकड़ समाज ने मनाया संकल्प समारोह
कोटा|विनोबा भावेनगर स्थित धरणीधर गार्डन में अखिल भारतीय धाकड़ महासभा युवा संघ कोटा महानगर द्वारा रविवार को धाकड़ समाज एकता संकल्प समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सर्किट हाऊस से धरणीधर गार्डन तक वाहन रैली निकाली गई। बाद में कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान हरिहर बाबा के द्वारा भवई नृत्य की प्रस्तुति दी।
युवा संघ के जिलाध्यक्ष रामावतार नागर के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांगोद विधायक हीरालाल नागर रहे।
अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष समंदर पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में खानपुर विधायक नरेंद्र नागर, धाकड़ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष हेमराज नागर, राष्ट्रीय मंत्री हेमंत नागर, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोना सुस्तानी समेत समाजबंधु मौजूद रहे।
धाकड़ युवा सम्मेलन में थाेकफल सब्जीमंडी समिति अध्यक्ष ओम मालव बोलते हुए।