वाल्मीकि समाज शुरू करेगा निशुल्क एंबुलेंस सेवा
कोटा| अखिलभारतीय वाल्मीकि महासभा की सत्संग भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीएस विश्नार की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इसमें सर्वसम्मति से वाल्मीकि सेवा समिति का गठन किया गया। जिसका संयोजक कुंदन कुमान, अध्यक्ष सुनील को चुना गया। समिति की ओर से एमबीएस में निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी, जो शव वाहन के रूप में काम करेगी। लावारिस शवाें का अंतिम क्रियाकर्म करने और हर तीन महीने में अस्थियों के विसर्जन करने का भी निर्णय लिया गया। लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किशोरपुरा विद्युत शवगृह में होगा।