पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का किया स्वागत
कोटा| कांग्रेसकी वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास के कोटा पंहुचने पर सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज मेहता, विचार विभाग के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र विजयवर्गीय, अनिल आनन्द, पूर्व पार्षद रूपचन्द मालव, सुनील वैष्णव, देवेन्द्र पारीक, गोपाल नामा, अंकुर गोयल, जगदीश शर्मा, राजू गोस्वामी, नवीन बूलिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विचार विभाग के जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को शॉपिंग सेंटर स्थित पंजाब सभा भवन में सुबह 11 बजे आयोजित गोष्ठी को डॉ. व्यास संबोधित करेंगी।