पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • युवा एक्सप्रेस में अवैध वैंडर्स की मनमानी वसूली

युवा एक्सप्रेस में अवैध वैंडर्स की मनमानी वसूली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजामुद्दीनसे बांद्रा के बीच चलने वाली युवा एक्सप्रेस में अवैध वैंडर्स की मनमानी वसूली से यात्री परेशान हैं। लेकिन, रेलवे का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं। गाड़ी संख्या 12248 निजामुद्दीन-बांद्रा युवा एक्सप्रेस शनिवार रात 8.15 बजे कोटा पहुंचती है। इस ट्रेन में पेंट्रीकार नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए अवैध वैंडर्स ट्रेन में चलने लगे हैं। जो मनमाने दाम पर यात्रियों को खाद्य सामग्री देते हैं। जिसकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती। इस ट्रेन के यात्री महेश गुप्ता, धनराज ने बताया कि कि ट्रेन में अवैध वैंडर्स निजामुद्दीन से कोटा के बीच चलते हैं। रेलवे पुलिस भी उन्हें नहीं पकड़ती है। इस बारे में आरपीएफ कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन, अब इस ट्रेन के अवैध वैंडर्स पर कार्रवाई करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...