पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बेटियों को गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के सौंपे चेक

बेटियों को गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के सौंपे चेक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शिक्षाविभाग की ओर से बसंत पंचमी पर राबाउमावि गुमानपुरा में गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन योजना पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। चयनित 100 छात्राओं को यहां चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उप महापौर सुनीता व्यास ने कहा कि बेटियां दो कुल को रोशन करती हंै। अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी प्रेम जे भाटिया ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए हर परिवार को जागरूक होना होगा। विशिष्ट अतिथि शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी नरेंद्र कुमार गहलोत ने भी संबोधित किया। प्रिंसिपल द्रौपदी मेहर ने चेक वितरण संबंधित जानकारियां दी। शाला विकास समिति सचिव श्याम बिहारी गौतम, धर्मराज नामा ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सामूहिक नृत्य किया।

गुमानपुरा राबाउमावि में छात्राओं को गार्गी बालिका प्रोत्साहन योजना का अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किया।

खबरें और भी हैं...