संत के सानिध्य में निकली कलश यात्रा, आज होगी काव्य गोष्ठी
कोटा|गायत्री पीठसाधनाश्रम बोरखेड़ा की ओर से शुक्रवार को संत शंभूसिंह कौशिक महाराज के सानिध्य में बसंत पंचमी पर तीन दिवसीय नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महिलाएं मंगल कलश और भजनों की धुन पर जयकारे लगाते हुए चल रही थी। आश्रम में कुआं पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली। जिसका जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
कलश यात्रा का मुख्य कलश चंद्रेश कुमारी ने लिया। रात को सत्संग और प्रवचन हुए। संत कौशिक ने प्रवचन में कहा कि गायत्री महायज्ञ से मनुष्य के जीवन में सुधार आता है और पर्यावरण भी शुद्ध होता है। आश्रम संचालक युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 8 से 9 बजे यज्ञ होगा। आश्रम प्रबंधक नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में हाड़ौती सहित अन्य स्थानों से साधक भाग लेंगे।
यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि शनिवार शाम 6:30 बजे गायत्री मां की आरती के बाद काव्य गोष्ठी होगी। इसमें योद्धा पृथ्वीराज चौहान और महाकवि चंदबरदाई के बलिदान दिवस की याद में भी कार्यक्रम होगा। यहां शहर के प्रमुख कवि काव्यपाठ करेंगे। साथ ही संत महात्माओं के प्रवचन भी होंगे।
बोरखेड़ा गायत्री आश्रम से बसंत पंचमी पर कलश यात्रा निकाली गई।