भक्तों के लिए प्रभु दौड़े चले आते हैं
कोटा|प्राचीन श्रीचारभुजा जी मन्दिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि भक्तों पर जब-जब संकट आते हैं। प्रभू अलग-अलग रूपो में मदद के लिए दौड़े चले आते है। मथुरा गोवर्धन में जब-जब भक्तो पर संकट आया प्रभु ने गावेर्धन स्वरूप में रूप धारणकर भक्तों का मान रखा। यहां भगवान गोवर्धनजी की झांकी सजायी गयी।