दैनिक भास्कर की पुस्तक शख्स से शख्सियत का विमोचन
दैनिकभास्कर की पुस्तक शख्स से शख्सियत का विमोचन शुक्रवार को यूआईटी सचिव डॉ. मोहनलाल यादव उपसचिव मानसिंह मीणा, मुरलीधर प्रतिहार, दीप्ती रामचन्द्र मीणा मुख्य लेखाधिकारी डॉ. विधि शर्मा ने किया। ये पुस्तक दैनिक भास्कर के आज के अंक के साथ निशुल्क मिलेगी।
यूआईटी सभागार में हुए कार्यक्रम में यूआईटी सचिव यादव ने कहा कि भास्कर का यह अनूठा प्रयास है। इससे समाज में छिपी प्रतिभाओं के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही एक दूसरे को जानने का मौका भी मिलता है। इस प्रकार के प्रयास जारी रहने चाहिए। दैनिक भास्कर की ओर से इस तरह की पुस्तक का प्रकाशन किया जाता रहा है। जिससे शहर में अनेक लोगों को नई पहचान मिली है। शख्सियत में समाज के उन लोगों का समावेश है जो अपनी मेहनत, ईमानदारी के बलबूते पर एक सम्मानजनक स्थान पर पहुंचे। इसमें शिक्षा, उद्योग, समाजसेवी, डॉक्टर, आर्किटेक्ट, प्रशासनिक अधिकारियों की कहानी, उनकी जुबानी है।
नगर विकास न्यास में शुक्रवार को पुस्तक ‘शख्स से शख्सियत’ का विमोचन किया गया।