पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 कर्मचारियों के निलंबन का प्रस्ताव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| जनसंख्यारजिस्टर अपडेशन कार्य में लगे 6 कर्मचारियों द्वारा रिकॉर्ड जमा नहीं कराने पर उनके निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा गया है। नगर निगम उपायुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि न्यू मेडिकल कॉलेज के एलडीसी दीपेंद्र गौतम विजय कुमार, राउमा विद्यालय दादाबाड़ी के कमल किशोर माहेश्वरी, पीडब्ल्यूडी के शिव कुमार, ईएसआई डिस्पेंसरी के आकिब शेर खान तथा वन संरक्षक मुकंदरा कार्यालय के एलडीसी नरेश शर्मा ने अभी तक रिकॉर्ड जमा नहीं कराया है। शेष कर्मचारियों द्वारा तीन दिन में रिकॉर्ड जमा नहीं कराया तो उन पर भी निलंबन की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...