पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • वर्ल्ड बैंक की टीम ने कोटा में कृषि के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशी

वर्ल्ड बैंक की टीम ने कोटा में कृषि के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|वर्ल्ड बैंककी टीम बुधवार को कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को तलाशने कोटा पहुंची। टीम ने इस दौरान थोक-फल सब्जी मंडी एवं भामाशाह अनाज मंडी में कृषि जिंसों खरीद-फरोख्त की कार्यप्रणाली देखी। टीम ने सब्जी एवं फल विक्रेताओं से उत्पादन एवं लागत की जानकारी भी ली। टीम में रमन आहुजा, लंदन से विमलजीत, यूएसए से केटरीन एवं मानसा एवं जयपुर से कृषि अनुसंधान विभाग के अधिकारी गोविंद श्रीवास्तव शामिल थे। इन्होंने संतरे का एक्सीलेंस सेंटर, 16 हजार हैक्टेयर में फैले एक निजी ग्रीन हाउस, थोक फल-सब्जी मंडी, गैस से केले पकाने का ऑटोमेटिक प्लांट देखा। इस दौरान उन्होंने कई जगह की फोटोग्राफी भी की।

बाद में टीम के सदस्य भामाशाह मंडी गए। वहां उन्होंने धनिया समेत विभिन्न जिंस के नीलामी यार्ड देखे। टीम ने रानपुर में सीड प्रोसेसिंग प्लांट, धनिए की कलर सार्टिंग यूनिट समेत कई प्लांट देखे। अनुसंधान अधिकारी गोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि टीम कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में इंवेस्टमेंट की संभावनाएं तलाश करने यहां आई थी।

भामाशाह मंडी में वर्ल्ड बैंक की टीम नीलामी की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए।

खबरें और भी हैं...