औद्योगिक कचरे के निस्तारण में गति लाएं: कलेक्टर
कोटा|कलेक्टर नेकोटा में औद्योगिक कचरे के डम्पिंग यार्ड के लिए चल रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डम्पिंग यार्ड आवश्यकताओं के अनुसार क्षमता वाला बनाया जाए। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए भी उन्होंने समीक्षा की। निर्देश दिए कि संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण कर इसी सप्ताह स्थान तय किया जाए। जिला कलेक्टर ने चंबल में प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की और इनमें गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन कल्पना अग्रवाल, पर्यावरण समिति सदस्य सचिव उपवन संरक्षक एलएस राणावत, ललित चिन्मयी गोपाल (आईएएस प्रोबेशनर) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।