ब्राह्मण समाज ने किया 3 शवों का अंतिम संस्कार
कोटा. सामाजिकसरोकारों काे निभाते हुए ब्राह्मण कल्याण परिषद, कोटा संभाग द्वारा शनिवार को बालिता निवासी मृतक परिवार के तीनों शवों को अंत्येष्टि दी गई। युवाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया की 48 घंटों बाद भी मृतक अमरलाल शर्मा, प|ी किरण और बेटी अंजली के परिजनों का पता नहीं लगा था। परिषद ने एमबीएस अस्तपताल में तीनों का पोस्टमार्टम करवा पुलिस की उपस्थिति में किशोरपुरा मुक्तिधाम में विधि-विधान पूर्वक तीनों का अंतिम संस्कार करवाकर अंत्येष्टि दी। इस दौरान समाज के सीताराम शर्मा, रूपेश शर्मा, हर्षित गौतम, भूपेंद्र भार्गव, श्याम शर्मा उपस्थित थे।