वेडिंग फेस्टिवल का शुभारंभ
कोटा. घोड़ेवाला बाबा चौराहे पर स्थित ऑरनेट ज्वैल्स पर चार दिवसीय वेडिंग फेस्टीवल का शुभारंभ शनिवार को पूर्व युवरानी कल्पना देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गहनों के प्रति महिलाओं का लगाव सदियों से रहता अाया है। कोटा में इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। निदेशिका पीयूषा न्याती ने बताया कि गाेल्ड, डायमंड के डिजाइनर नेकलैस, चूड़ियां, ब्रेसलेट, रिंग, इयर रिंग सहित सभी प्रकार की ज्वैलरी अनेक वैराइटियों में है। निदेशक राहुल न्याती ने बताया कि ग्राहकों की पंसद से भी डिजाइन बनती है।