पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 99% रेलकर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में किया मतदान

99% रेलकर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में किया मतदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. सातवेंवेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में हड़ताल को लेकर मतदान के जरिए ली गई राय में कोटा रेल मंडल के 99 प्रतिशत रेलकर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया।

वेेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एंपलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि कर्मचारी विरोधी सिफारिशों के विरोध में 11 12 फरवरी को रेलकर्मचारियों की रायशुमारी ली गई। जिसमें कोटा मंडल में 32 बूथों पर कुल 14465 रेलकर्मचारियों ने गुप्त मतदान के जरिए अपनी राय दी। शनिवार को कोटा यूनियन कार्यालय में सभी मतपेटियों को पूर्व यूआईटी चेयरमैन रविन्द्र त्यागी की उपस्थिति में खोलकर मतों की गणना की गई। जिसमें 14465 में से मात्र 142 कर्मचारियों ने हड़ताल के विरोध में और 14323 कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मत देकर सरकार को चुनौती देने का काम किया। पूरे कोटा मंडल में 99.1 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में अपना मत दिया है। 11 मार्च को पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को 30 दिन के अन्तराल का 11 अप्रैल से रेल हड़ताल करने के सबंध में नोटिस दिया जाएगा।

इस अवसर पर यूनियन की मंडल अध्यक्षा चम्पा वर्मा, सहायक महामंत्री एसके भार्गव, कोषाध्यक्ष इरशाद खान, उपाध्यक्ष बीएन शर्मा, संजय शिवा, मंजीत सिंह बग्गा, गया प्रसाद, अरविन्द सिंह, दानिश खान, नारायण हरि, प्रवीण चतुर्वेदी मौजूद थे।

एंप्लाइज यूनियन कार्यालय पर मतपेटियों को खोला गया।

खबरें और भी हैं...