पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माली समाज के 440 युवक-युवतियों ने दिया परिचय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| फूलमाली सैनी समाज का विनोबा भावे नगर स्थित छात्रावास में रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ। इसमें 440 युवक-युवतियों ने मंच पर आकर परिचय दिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने समाज की सुमन सरिता स्मारिका का विमोचन किया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।

वहीं डॉ. दुर्गाशंकर सैनी ने समाजबंधुओं को पॉलीथिन मुक्त कोटा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई और संकल्प पत्र भरवाए। संयोजक नाथूलाल पहलवान ने बताया कि समारोह के पूर्व विधायक मदनलाल सैनी, बारां जिला प्रमुख नंदलाल सैनी, पार्षद राकेश पुटरा , सरपंच टीकम चंद सुमन, सरपंच पूजा सुमन, रामगोपाल सैनी (वैज्ञानिक) अतिथि रहे। इस मौके आयोजकों में अध्यक्ष गजानंद सुमन, बंशीलाल सुमन, महामंत्री देवकरण सुमन मौजूद रहे।

मेघवाल समाज के सम्मेलन में मंच से परिचय देते युवक-युवती।

माली समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में पॉलीथिन फ्री शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं...