पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कोई अफसर 3 दिन से ज्यादा फाइल रोकता है तो वो या तो भ्रष्ट या अक्षम: भाजपा जिलाध्यक्ष

कोई अफसर 3 दिन से ज्यादा फाइल रोकता है तो वो या तो भ्रष्ट या अक्षम: भाजपा जिलाध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारी सुन नहीं रहे तो मीटिंग का क्या फायदा

पार्षदपवन अग्रवाल ने कहा कि समितियां मीटिंग करती हैं, फैसले लेती हंै, लेकिन इनकी पालना नहीं हो रही। अधिकारी सुनते ही नहीं। बोर्ड की बैठक के फैसले तक लागू नहीं हो रहे तो इस प्रकार की बैठकों का क्या फायदा। इससे तो सभी पार्षद इस्तीफे दे देते हैं, बैठक का बहिष्कार कर देते हैं। पार्षद बृजेश शर्मा नीटू ने कहा स्मार्ट सिटी की बात की जा रही है, पहले हम शहर की सफाई तो सुधार लें। तीन महीने से टेंडर फाइनल नहीं हो रहे, सफाई के लिए तगारी फावड़े तक नहीं हैं। मृत रिटायर कर्मचारियों के बदले में कोई नहीं लग रहा। पार्षद कृष्ण कुमार सामरिया ने कहा महापौर सॉफ्ट बोलते हैं वे कहते हैं अधिकारी नहीं सुनते, ऐसा है तो हमें बताएं, हम उन्हें ठीक कर देंगे। लोगों के काम नहीं हो रहे, वे कहने लगे हैं कि इससे तो पिछले बोर्ड ही ठीक थे। निर्माण समिति अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने कहा अभी से तैयारी नहीं की गई तो बरसात में फिर समस्या आएगी। विवेक राजवंशी ने कहा कि यूआईटी यदि निगम को पैसा नहीं दे रहा है तो पिछले बोर्ड की तरह सभी वार्ड में यूआईटी से विकास कार्य करवा लिए जाएं। पार्षद नरेन्द्र हाड़ा विनोद नायक ने कहा कि खेल का बजट लैप्स होने वाला है, इसकी खेल सामग्री नहीं खरीदी गई। लोग हमसे मांगते हैं। एलईडी तो छोड़ ट्यूबलाइटें तक शहर में नहीं जल रही। पार्षद रेखा लखेरा, रेखा जैन, वंदना अग्रवाल ने भी अपने इलाके की समस्या रखीं। बैठक में 5-5 श्रमिक बढ़ाने को लेकर महापौर उपमहापौर में भी थोड़ी सी गरमा-गर्मी हुई।

नगर निगम कार्यालय मंे हुई भाजपा पार्षद दल की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने पार्षदों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। पार्षद अतुल कौशल ने तो धरने पर बैठने तक की धमकी दे दी।

खबरें और भी हैं...