तत्कालीन संभागीय अायुक्त सिंह को दी विदाई
कोटा|सीपी ऑडिटोरियममें रविवार रात को एसएसआई एसोसिएशन द्वारा फूलों से बसंत उत्सव मनाया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। साथ ही एसोसिएशन ने तत्कालीन संभागीय आयुक्त ओंकारसिंह को विदाई दी। इसके पहले स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। अध्यक्ष विपिन सूद ने बताया कि बसंत उत्सव, सिंह के विदाई समारोह में हिंदी नववर्ष मिलन के तहत उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। ऐसे में कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती से संभागीय सचिव अचल पौद्दार, लघु उद्योग भारती से कोटा अध्यक्ष राजेंद्र जैन, एसएसआई के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल, एसोसिएशन के सेक्रेट्री पवन मूंदड़ा। कोटा व्यापार महासंघ से अध्यक्ष क्रांति जैन महासचिव अशोक माहेश्वरी समेत कई उद्यमी व्यापारी इस समारोह में मौजूद रहे।