अजय बने संभागीय महासचिव
कोटा| लाइब्रेरियनप्रशिक्षित बेरोजगार संघ कोटा संभाग की बैठक दाऊदयाल जोशी पार्क में हुई। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रेमकुमार अध्यक्ष ने महासचिव अजय कुमार, केाषाध्यक्ष देवीशंकर मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण, उपाध्यक्ष मनीष दुबे, जयप्रकाश मीणा सहित अन्य को मनोनीत किया है।
उमेशवार्ड अध्यक्ष नियुक्त
कोटा| ब्राह्मणकल्याण परिषद के युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने उमेश शर्मा को श्रीराम नगर का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सिंधुदर्शन यात्रा 23 से 26 जून लेह में
कोटा| भारतीयसिंधु सभा के दीपक बबलानी ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में अध्यक्ष नानकराम भागवानी ने जानकारी दी कि 20वीं सिंधु दर्शन यात्रा इस बार 23 से 26 जून को लेह लद्दाख में होगी।
23फरवरी को मनाएंगे गाडगे का जन्मदिन
कोटा| वशिष्ठधोबी महासभा समिति की कार्यकारिणी की बैठक लक्ष्मीनारायण मंदिर श्रीपुरा में हुई। इसमें बाबा साहब गाडगे का जन्मदिन 23 फरवरी को मनाने का निर्णय लिया। इस दिन सभी कार्यकर्ता एमबीएस में श्रमदान भी करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष सुंदरलाल ने दी।
नवलजयंती का शुभारंभ
कोटा| वाल्मिकीसमाज के कुल गुरू महर्षि नवल स्वामी साहब की 233 वीं जयंती समारोह का शुभारंभ लाडपुरा के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुआ। महामंत्री संत रामूराम निर्मल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संत बिरधी चंद भूषण हरिराम संत ने की। यह कार्यक्रम सप्ताह भर तक चलेगा। 21 फरवरी को स्टेशन स्थित सामुदायिक भवन में इसका समापन होगा।
सांसदको आज देंगे ज्ञापन
कोटा| वैष्णवब्राह्मण सेवा संस्था छात्रावास संभागीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव ने नेतृत्व में सोमवार को सुबह 9 बजे डोहली माफी भूमिक समस्या के निवारण के लिए सांसद ओम बिरला को ज्ञापन देंगे।
आंगनबाड़ीमहिला कर्मचारी संघ की सभा हुई
कोटा| आंगनबाड़ीमहिला कर्मचारी संघ की साधारण सभा नानादेवी पार्क में हुई। अध्यक्ष शाहिदा खान ने बताया कि इसमें हाड़ौती भर के अलावा भीलवाड़ा, चित्तौड़, जयपुर, नाहरगढ़ जिले की महिलाएं शामिल हुईं। इसमें 15 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव लिया गया। सरकार ने कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी तो आंदोलन किया जाएगा।
खटीकसमाज ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
कोटा| क्षत्रियखटीक समाज के लोगों ने मिलकर विनोबाभावे नगर स्थित स्वामी परमानंद भारती छात्रावास में शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव और सियाचिन में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मोमबत्तियां भी जलाईं। अध्यक्ष दिनेश आर्य ने बताया कि शहीदों का बलिदान आज भी याद रहता है।