पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • हैल्दी कोटा के लिए 21 को वॉकाथाॅन, बांटे जाएंगे 4 हजार पैडोमीटर

हैल्दी कोटा के लिए 21 को वॉकाथाॅन, बांटे जाएंगे 4 हजार पैडोमीटर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हार्टवाइज ग्रुप की ओर से 21 फरवरी को सुबह साढ़े छह बजे से होने वाले वॉकाथॉन के लिए रविवार को प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग उम्मेद क्लब में हुई। मीटिंग में विभिन्न कमेटियां और उनके प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इवेंट के संयोजक डॉ. साकेत गोयल हैं।

आयोजकों का दावा है कि करीब आठ से दस हजार लोग इसमें भाग लेंगे। इसके लिए स्कूलों से भी संपर्क किया जा रहा है। अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता रहने के साथ ही उनके अभिभावक भी इस इवेंट से जुड़ रहे हैं। चार हजार पैडोमीटर मंगवाए गए हैं। वहीं कोरिया से खास तौर पर बटन बडी को भी मंगवाया गया है। इसमें हार्ट वाइज का लोगो रहेगा। रजिस्ट्रेशन, पाथ, स्कूल कोऑर्डिनेशन, उपहार, अल्पहार और पेडोमीटर कमेटी का गठन किया गया।

इनके प्रभारियों को एक टीम दी गई है, जो अलग-अलग व्यवस्थाओं को देखेगी। वॉकाथॉन की शुरुआत उम्मेद क्लब से होगी। जो अग्रसेन चौराहा, आरटीडीसी, गीता भवन, जेडीबी कॉलेज होते हुए उम्मेद क्लब पर आएगी। मीटिंग में जेसीआई और रोटरी क्लब के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मीटिंग में डॉ. अनिश खंडेलवाल, कमलदीप सिंह, हिमांशू अरोड़ा और राहुल सेठी अन्य लोग मौजूद थे।

वॉकाथॉन के लिए उम्मेद क्लब में प्रभारियों कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई।

खबरें और भी हैं...