विज्ञाननगर से डकनिया और डीसीएम जाने वाली सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, कई बार गिर जाती हैं बाइक पर पीछे महिलाएं
कोटा| विज्ञाननगरसे डीसीएम जाने और डकनिया स्टेशन से होते हुए औद्योगिक क्षेत्र में जाने वाली संपर्क सड़कें पिछले एक साल से उधड़ी पड़ी हैं। इस पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन पर निकलने में अधिकतर वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। लोगों का कहना है कि इन सड़कों को ठीक करवाने के लिए कोई ध्यान नहीं देता है। सड़क पर चलना तक मुश्किल हो रहा है। लोडिंग वाहन के तो सामान तक टूट जाते हैं। बाइक के पीछे बैठी महिलाएं तो अक्सर गिर जाती हैं।