क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ
कोटा| थर्मलक्रिकेट ग्राउंड पर दिवंगत ओम सुवालका स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर निगम उपायुक्त राजेंद्र चारण रहे। अध्यक्षता कुन्हाड़ी थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने की। उद्घाटन मैच में मां भारती एकेडमी ने बरड़ क्लब को 10 विकेट से हराया। आयोजन समिति के अध्यक्ष हेमेंद्र पांचाल ने बताया कि मैन ऑफ मैच सचिन मालव रहे। संयोजक पार्षद अनिल सुवालका ने बताया कि सोमवार को यूनिक क्लब फायर क्लब के बीच सुबह आठ बजे मैच खेला जाएगा।