पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पहले समझाइश, कब्जे नहीं हटाए तो लाइसेंस सस्पेंड होंगे

पहले समझाइश, कब्जे नहीं हटाए तो लाइसेंस सस्पेंड होंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थोकफल-सब्जी मंडी में जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण एवं रिटेलरों के कारण हो रहे रास्ता जाम करने वालों को मंगलवार को मंडी समिति ने चिन्हित करा लिया। चेयरमैन ने अतिक्रमियों को चेतावनी दी है कि पहले उन्हें समझाइश की जाएगी, नहीं हटाएंगे तो लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे। इस दौरान मंडी समिति प्रशासन और नगर निगम की उपमहापौर सुनीता व्यास ने मंडी परिसर एवं मंडी गेट के बाहर हो रहे अतिक्रमण का जायजा लिया। साथ ही गार्डों को कहा कि उनके रहते हुए रास्ते में ठेले कैसे खड़े होते हैं। वे ठेलों को यहां नहीं लगने दें।

इस मौके पर चेयरमैन ओम मालव ने उप महापौर को मंडी गेट से सटे बाहर के रोड पर हो रहे अतिक्रमण एवं सड़क पर पानी भरने की समस्या से अवगत कराया। उनके साथ मंडी समिति के सचिव फूलचंद मीणा भी थे। चेयरमैन ने दुकान नंबर 27 के पास नाला जाम होने से बारिश में भरने वाले पानी की समस्या भी उप महापौर को बताई। उन्होंने भास्कर को बताया कि अतिक्रमण की समस्या को लेकर बुधवार को व्यापारियों की दोपहर 12.30 बजे बैठक बुलाई है। जिसमें उन्हें समझाइश का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नीलामी शेड कैरेटों से खाली करवा करवाए जाएंगे। कैरेटों के लिए मंडी में ही अलग से जगह दी जाएगी। ताकि जगह-जगह कैरेट नहीं रखे जा सकें।

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों की फोटोग्राफी भी कराई जा चुकी है, ताकि कोई इस बात से इंकार नहीं कर सके, कि उनका अतिक्रमण नहीं है। गेट नंबर एक पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए गेट और चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए मौके पर कृषि विपणन बोर्ड के एईएन को बुलाकर स्थिति से अवगत कराया है। गेट के सामने ठेले खड़े करने वालों को पाबंद किया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार के अंक में भास्कर ने मंडी की समस्याओं को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद चेयरमैन ने उपमहापौर के साथ मंडी का जायजा लिया।

थोकफल सब्जीमंडी का दौरा करते समय उपमहापौर चेयरमैन गार्डों को समझाते हुए।

खबरें और भी हैं...