प्रतिमा हटाने के मामले में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्री पर दिया धरना
कोटा| सांगोदके मुख्य चौराहा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा हटाने के मामले को लेकर गांधी विचारकों कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्ट्री पर धरना दिया। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धरना देकर बाद में कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इसमें सांगोद नगर पालिका अध्यक्ष देवकीनंदन राठौड़ खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। धरने का नेतृत्व पूर्व मंत्री भरतसिंह ने किया। पीसीसी सदस्य क्रांति तिवारी के अनुसार सिंह ने धरने में कहा कि प्रतिमा को हटाने में जिन लोगों की भूमिका रही, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्व मंत्री भरतसिंह सांगोद चलो पदयात्रा शुरू करेंगे। इस घोषणा का उपस्थित सभी लोगों ने समर्थन किया। इस धरने में पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा, पूर्व विधायक ममता शर्मा, पीसीसी महासचिव रामगोपाल बैरवा, पूर्व मंत्री नफीस अहमद, पूर्व विधायक कैलाश मीणा, करण सिंह राठौर, महासचिव पंकज मेहता, सचिव नईमुद्दीन गुड्डू, जिला प्रमुख सुरेंद्र गुर्जर समेत कई लोग उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते पूर्व मंत्री भरतसिंह अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।